मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू ने नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर रीवा-रायपुर के बीच सप्ताह में तीन दिन संचालित होने वाली सीधी विमान सेवा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर “वन रूट-वन फेयर” व्यवस्था की भी शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य टिकट प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और यात्रियों को उचित मूल्य पर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह नई सीधी विमान सेवा विंध्य अंचल को रायपुर से सीधे जोड़ती है, जिससे क्षेत्र के विकास को नए आयाम मिलेंगे। इसके साथ ही यात्रियों का समय और व्यय दोनों की महत्वपूर्ण बचत होगी।

रीवा में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस पहल से रीवा और रायपुर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जो व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply