इंदौर में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जिससे शोक की लहर फैल गई है।

इस घटना पर CM डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि इंदौर में हुई इस भीषण आग की घटना में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.