उज्जैन – बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन अब धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी नई आर्थिक गति दर्ज कर रही है। मध्यप्रदेश शासन के “विक्रम व्यापार मेला 2026” के दौरान दोपहिया, कार और हल्के वाहनों पर लाइफटाइम मोटरयान कर में 50 प्रतिशत की छूट लागू की गई, जो 15 फरवरी से 18 मार्च तक प्रभावी रही। मेले की अवधि को बढ़ाकर अब 29 मार्च कर दिया गया है।

इस छूट का असर यह हुआ कि मेले में आज तक 29 हजार से ज्यादा वाहन बिक्री पंजीकृत किए जा चुके हैं। खासकर लग्जरी कारों की मांग आसमान पर पहुंच गई है। मेले में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जैसे मर्सिडिज बेंज, बीएमडब्ल्यू, जैगवार, ऑडी, डिफेंडर, स्कोडा और वॉक्सवैगन की गाड़ियाँ बड़ी संख्या में बिकीं। इन बिक्री से लगभग 6 हजार करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है।

उज्जैन आरटीओ संतोष मालवीय के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में इस वर्ष का विक्रम व्यापार मेला कई कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि 29 मार्च तक मेले की अवधि बढ़ने के बाद, वाहन बिक्री का आंकड़ा 40 हजार तक पहुँचने की संभावना है और इससे व्यापार की कुल राशि 8 से 9 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।

उज्जैन के विक्रम व्यापार मेले ने ग्वालियर मेले के 100 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले वर्ष उज्जैन मेले में 25 हजार वाहन विक्रय हुए थे, वहीं ग्वालियर में यह संख्या 18 से 19 हजार थी। इस वर्ष उज्जैन में अब तक 29 हजार वाहन पंजीकृत हो चुके हैं और 29 मार्च तक यह संख्या 40 हजार तक पहुंचने का अनुमान है।

PUBLICIFRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply