माँ अहिल्या की नगरी तराना में रामनवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय मंगलनाथ मंदिर (बस स्टैंड) पर श्रीराम दरबार और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री मोहन राठौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि सत्यनारायण शर्मा, जीवन सिंह गुर्जर और राम सिंदरसिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

वाहन रैली और शोभायात्रा का आयोजन

मोहन राठौर के बौद्धिक सत्र के बाद पूरे नगर में भव्य वाहन रैली और शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए।

केसरिया दुपट्टों से सजे श्रद्धालुओं के साथ पूरा शहर राममय और केसरिया रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह “जय श्री राम” के नारों से माहौल गूंज उठा।

महाआरती के साथ समापन

कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply