खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने कप्तान किरण पिस्दा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए किरण ने मिडफील्ड से लेकर गोलकीपिंग तक हर भूमिका निभाई और टीम को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दिलाई।

टूर्नामेंट में अब तक करीब 20 गोल कर चुकीं किरण ने 18वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। मैच के अंत तक स्कोर 2-2 रहा और शूटआउट में किरण ने नियमित गोलकीपर की जगह खुद दस्ताने पहनकर दो शानदार बचाव किए और एक पेनल्टी गोल में बदली। उनके साहसिक फैसले और नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को फाइनल में पहुंचाया।

किरण ने मीडिया से कहा, “मैं अपनी टीम को हर हाल में फाइनल में पहुंचाना चाहती थी। मुझे गोलकीपर के रूप में अच्छा करने का भरोसा था। हमारी मेहनत सफल रही और यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।”

अब फाइनल में छत्तीसगढ़ का सामना झारखंड और गुजरात के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। ग्रुप चरण में छत्तीसगढ़ ने पहले ही मेजबान टीम गुजरात को 2-1 से हराया था।

वहीं, हॉकी में भी छत्तीसगढ़ की महिला टीम 1 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में उतरेगी। सेमीफाइनल में ओडिशा से हार के बाद कप्तान कुजूर अश्विन की मार्गदर्शन में टीम पदक जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply