लखनऊ: उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आज से राज्यव्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस विशेष अभियान का औपचारिक शुभारंभ राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया।

सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान और सफाई अभियान संचालित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी, साथ ही स्वच्छता, साफ पानी और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को खत्म करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सरकार ने इस मिशन को सफल बनाने के लिए जन-सहभागिता पर विशेष जोर दिया है, ताकि आम जनता की भागीदारी से इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने लोगों से अपील की कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply