समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्राम मोतियारी, तहसील नरैनी पहुंचकर मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक सहायता प्रदान की। बताया गया कि 49 वर्षीय उद्र प्रताप यादव कुछ दिन पहले सुबह अपने खेत पर गए थे। खेत दैवीय आपदा से प्रभावित था, जिसे देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों सहित परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के पास मात्र आधा बीघा जमीन है और आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। इस दौरान सपा नेताओं ने मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने चिंता जताई कि अब तक पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली है।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, प्रोफेसर सुनील यादव, राजेश सिंह, विपिन पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।

PUBL.ICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.