एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर कोरबा जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक 75 वर्षीय लाचार बुजुर्ग महिला पिछले 20 दिनों से न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। महिला इतनी कमजोर है कि ठीक से चल भी नहीं सकती, इसके बावजूद वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लगातार थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

पीड़िता अनंत कुंवर यादव, निवासी ग्राम पटाढ़ी, थाना उरगा, जिला कोरबा ने बताया कि 20 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे उनके घर से ₹1,10,000 नकद और लगभग 1 किलो चांदी के जेवर चोरी हो गए। यह रकम उन्हें लेंको पावर प्लांट से जमीन के मुआवजे के रूप में मिली थी।

महिला के अनुसार, उन्होंने 24 मार्च 2026 को थाना उरगा में लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद एएसआई ईश्वर एक्का ने मौके का निरीक्षण भी किया। लेकिन इसके बावजूद अब तक न तो FIR दर्ज की गई और न ही संदिग्धों से कोई ठोस पूछताछ की गई।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें शिकायत की पावती तक नहीं दी, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

न्याय नहीं मिलने पर अब बुजुर्ग महिला ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि मामले में तत्काल FIR दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए और चोरी गया सामान जल्द बरामद किया जाए।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply