नीतीश राणा ने आज प्रातःकाल महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी नीतीश राणा सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में विधि-विधान से भाग लिया।

भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान नीतीश राणा ने भगवान महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर प्रशासन द्वारा उन्हें नियमानुसार दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। उनके आगमन से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब है कि महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु देर रात से ही कतार में लग जाते हैं। यह आरती देश-विदेश में विशेष धार्मिक महत्व रखती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.