बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की रात पीड़िता को उसके पूर्व से परिचित एक व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत मिलते ही भैरमगढ़ थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

जांच के दौरान पीड़िता के परिचित 4 अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। घटना में शामिल एक किशोर को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

थाना भैरमगढ़ पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर चारों वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link