मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है।
संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को आधिकारिक रूप से भोपाल का दूसरा जंक्शन घोषित कर दिया गया है। रेलवे विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर हुजूर विधायक Rameshwar Sharma ने प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw, मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव और भोपाल सांसद Alok Sharma का आभार व्यक्त किया।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसे हुजूर विधानसभा क्षेत्र के लिए “ऐतिहासिक सौगात” बताते हुए कहा कि जंक्शन बनने से क्षेत्र की व्यापारिक पहचान और मजबूत होगी। साथ ही कई नए क्षेत्रों से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, जिससे आवागमन और परिवहन सुविधाएं पहले से अधिक सुगम बनेंगी।

उन्होंने कहा कि ट्रेनों की संख्या बढ़ने से रोजगार और व्यापार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। यह फैसला संत नगर क्षेत्र के विकास को नई गति देगा और नागरिक सुविधाओं के नए आयाम स्थापित करेगा।

गौरतलब है कि विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रयासों से ही पहले इस स्टेशन को रतलाम DRM से शिफ्ट कर भोपाल DRM में शामिल किया गया था।
इसी सक्रियता के चलते “बैरागढ़ स्टेशन” का नाम बदलकर “संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन” किया गया था।

वर्तमान में अमृत स्टेशन योजना के तहत यहां अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है।
अब जंक्शन का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र में विकास, व्यापार, कनेक्टिविटी और रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply