अगला नंबर क्या केजरीवाल का ??

पब्लिक फर्स्ट । नई दिल्ली।

शराब घोटाले मामले में, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने संजय सिंह से करीब दस घंटे पूछताछ की। ईडी ने संजय सिंह के घर पर छापामार कार्रवाई भी की थी।
क्या है शराब घोटाला ?


दिल्ली सरकार 2021-22 में नई शराब नीति लेकर आई थी. नई नीति में घोटाले के आरोप लगे थे. उप राज्यपाल ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. नई शराब नीति जब लागू हुई थी, तब तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास आबकारी विभाग था. ऐसे में यह नई शराब नीति आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए गले की फांस बन गई है।

किसने खोले दिये राज़
संजय सिंह का नाम ईडी की चार्जशीट में दर्ज है. ईडी की चार्जशीट में उस शख्स का नाम भी दर्ज है, जिसने संजय सिंह और मनीष सिसोदिया के सारे राज उगल दिए. मनीष सिसोदिया इसी मामले में जेल में बंद है. आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सिसोदिया के पास ही थी।

दरअसल उस शख्स का नाम दिनेश अरोड़ा है, जो बिजनेसमैन है. जुलाई 2023 में इसी मामले में ईडी ने इसको भी गिरफ्तार किया था. हालांकि अब वह सरकारी गवाह बन गया है और जमानत पर बाहर है. दिनेश अरोड़ा ने ईडी को दिए अपने बयान में बताया है कि 2020 में उसके पास संजय सिंह का फोन आया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आ रहे हैं और पार्टी को पैसे की जरूरत है।

इसके लिए रेस्तरां मालिकों से पैसा मांगना चाहिए. जिसके बाद एक रेस्तरां Unplugged Courtyard में हो रही पार्टी के दौरान दिनेश अरोड़ा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया था।

Publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.