पब्लिक फर्स्ट। भोपाल।
क्या मप्र की सियासत में एक बार फिर हनी ट्रैप का खौफ सताने लगा है। ये सवाल मप्र सरकार के कद्दावर मंत्री भूपेन्द्र सिंह के उस बयान के बाद फिर उठने लगा है जिसमें वे, विपक्षी कांग्रेस द्वारा उन्हे किसी महिला के साथ फंसाने की साजिश करने का बयान दे रहे है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ये बयान दिया तो सागर ज़िले में लेकिन उनके इस बयान ने मप्र की सियासत में अजीब सा सन्नाटा खेंच दिया है। ये सन्नाटा है उस आशंका का जिसमें, विधानसभा चुनाव 2023 के, बेहद दलदली और गंदयुक्त होने की दबे स्वर से चर्चा की जाती रही थी।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह, अपने शालीन व्यवहार के लिये पहचाने जाते है लेकिन उनका ये बयान, मप्र की राजनीति में, गोपनीय तरीके से चल रही, उन सियासी साजिशो और शह मात के घिनोने खेल की ओर तो साफ इशारा कर ही दे रहा है।
ये आशंका इसलिये भी तेज़ी से फैल रही है क्योंकि इससे पहले साल 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान भी कई नेताओं के हनी ट्रैप में फंसे होने की ख़बरे आई थी। कुछ के नाम तक भी उजागर हो गये थे और कुछ की तस्वीरे भी।
ऐसे में बड़ा सवाल ये कि आखिर वो कौन लोग है जिनके हनी जाल में फंसने की आशंका जताई जा रही है। वो कौन है जो ये खेल खेल रहे है। और आख़िर वो कौन है जो कि विषकन्याओं के ज़हर से अपने विरोधियों को निपटाने की जुगत में लगे है । सवाल बड़ा है लेकिन क्या इसका जवाब कोई खुलकर दे सकेगा ?? publicfirstnews.com
Thursday, May 21
Breaking News:
- #SATYA DARSHAN | कॉकरोच से क्रांति या Silicon Valley का नया चुनावी प्रयोग?
- #SATYA DARSHAN | जय–विजय से 2026 तक : भय, उद्धार और नियंत्रण का चक्र । संकट कौन बनाता है ?
- #SATYA DARSHAN | तेल का पूरा खेल इसी ‘डर’ पर चलता है !! ?? |
- #UP FIRST | “सनातन नहीं रहेगा तो संविधान भी सुरक्षित नहीं बचेगा” : राजा भैया के बयान से UP की राजनीति गरम |
- #SATYA DARSHAN | आई.जी. फारबेन (IG Farben)—दवा भी, ज़हर भी! विश्व की सबसे खतरनाक कंपनी – 2026 आज भी – सावधान ।
- #MP FIRST | जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन, उज्जैन-भोपाल में होंगे भव्य आयोजन |
- #MP FIRST | बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक संपन्न, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सहभागिता |
- #SATYA DARSHAN : द फ्लेक्सनर रिपोर्ट 1910 । विशेष ऐतिहासिक खोजी आलेख ।
- #SATYA DARSHAN | सुई से रक्त निकालने का सच: मेडिकल ‘कैस्केड इफ़ेक्ट’ और अनियंत्रित जाँचों का महाजाल । जानिए ।
- #SATYA DARSHAN : द टाइम इल्यूजन लूप—भविष्यवाणियों का महाषड्यंत्र और चेतना की आनुवंशिक कैद |
