पब्लिक फर्स्ट I उत्तरप्रदेश

विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अगुआई वाले विपक्षी दलों के महागठबंधन “इंडिया” में फुट पड़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमकर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे है। दरअसल विधानसभा चुनाव के चलते मध्यप्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो पाने के बाद से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार कांग्रेस पर गठबंधन में धोखा देने के आरोप लगा रहे है और हमलावर बने हुए हैं।

हालाँकि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस से विवाद के दौरान अखिलेश का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर हो गया है। अखिलेश बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस पर भी जोरदार हमले कर रहे हैं। इसी बीच चुनाव प्रचार में जुटे सपा अध्यक्ष गुरुवार को छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं होने दिया। साथ ही कांग्रेस ने ही जातीय गणना खिलाफ भी है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply