पब्लिक फर्स्ट | उज्जैन |

विशेष पूजा और भस्म आरती में सुरक्षित वापसी की कामना

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 13 दिन से टनल में फंसे 41 मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए महाकाल मंदिर में विशेष पूजा और भस्म आरती की गई। सबसे पहले भगवान महाकाल का विधि विधान से अभिषेक-पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का श्रृंगार कर भस्म आरती हुई। बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, सभी ने महाकाल से अपने परिवारों के साथ ही टनल में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए भी प्रार्थना की। इससे पहले 21 नवंबर को महाकाल मंदिर के पुरोहित और पुजारियों ने मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप और रुद्राभिषेक किया था। publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.