माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डा) के जी सुरेश ने भारतीय जनसंचार संस्थान को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने पर हार्दिक बधाई दी और उम्मीद जताई की नया वि वि माखनलाल के तीन दशक से अधिक के अनुभव से लाभान्वित होगा।
प्रो सुरेश 2016-2019 तक भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक रहे हैं और उन्ही के कार्यकाल के दौरान 2017 में इस विशेष दर्जे के लिए आवेदन किया था… और 2018 नवम्बर में संस्था को नियति पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) प्राप्त हुआ था, जिसके फलस्वरूप 31 जनवरी को उसे डीम्ड टू बी वि वि का दर्जा मिला।
“अत्यंत सुखद अनुभव हैं। अभी तक डिप्लोमा पाठ्यक्रम के माध्यम से संस्था मीडिया कर्मी तैयार कर रहे थे और अब स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रम के ज़रिए शोध और अध्यापन के लिए भी कुशल मानव संसाधन तैयार करेगी । हमने माखनलाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया हैं और हम संस्थान को इस दिशा में यथा संभव सहायता करने को तत्पर हैं।, कुलपति प्रो सुरेश ने कहा।
उन्होंने कहा की नाक (NAAC) समेत एकेडमिक उन्नयन की दिशा में विश्वविद्यालय प्रयासरत हैं. और प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय संचार विश्वविद्यालय के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
“एशिया के पहले और देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय होने के नाते, हम प्रधान मंत्री के सपने को पूरा करने मे पूरी तरह सक्षम हैं,” प्रो सुरेश ने कहा।
इस अवसर पर माखनलाल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संकाय और अधिकारियों ने कुलपति को उनके उपलब्धि पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
Sunday, November 29
Breaking News:
- #SATYA DARSHAN | जब ब्रह्मा जी – विष्णु जी भी असफल हुए, तो AI को ईश्वर क्यों मानेंगे ?
- #SATYA DARSHAN | AI सरकार / गवर्नेंस की साजिश: जब Algorithm बन जायेगा हुकूमत ??
- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने
- राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
- BIG BREAKING NEWS | रायगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट, 24 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार
- #PUBLIC FIRST | 23 लाख पेड़ों के विनाश से होगा विकास ??
- #PUBLIC FIRST | ONE WORLD – ONE MEDIA? क्या दुनिया की स्वतंत्र पत्रकारिता को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है ??
- #PUBLIC FIRST | सावधान! DIGITAL CURRENCY के नाम पर आर्थिक गुलामी तो नही ?? CBDC, UBI और PROGRAMMABLE MONEY के जरिए बन रही नई डिजिटल नियंत्रण व्यवस्था!
- # POLITICS FIRST | हरदीप सिंह पुरी का राज्यसभा नामांकन, CM डॉ मोहन यादव ने जताई खुशी
- # MP FIRST | मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 1 से 3 नवंबर तक भोपाल में होगा भव्य राज्योत्सव
