निवाड़ी (मध्यप्रदेश):
जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां जिला अस्पताल में घंटों से इलाज के इंतजार में बैठे मरीजों को कोई स्वास्थ्यकर्मी देखने तक नहीं आया। हालात इतने खराब हैं कि प्रसूता वार्ड के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन और स्टाफ कहीं नज़र नहीं आ रहा।

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप:
अस्पताल में मौजूद एक मरीज के तीमारदार ने जब यह हालात देखे, तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं तक खुले में इंतजार कर रही हैं। वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर लोग सवाल उठाने लगे हैं।

प्रसूता वार्ड की बदहाली:
सबसे चिंताजनक स्थिति प्रसूता वार्ड की बताई जा रही है, जहां गर्भवती महिलाएं घंटों लाइन में बैठी रहीं लेकिन न तो डॉक्टर मिले, न नर्स। कोई रजिस्ट्रेशन नहीं, कोई जांच नहीं, बस इंतजार और अनदेखी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link