उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डबल इंजन की सरकार पर उठाए जा रहे सवालों का करारा जवाब देते हुए कहा कि आज देशभर में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें लगातार मजबूत हो रही हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मार्ग को चुना। आज डबल इंजन की सरकार सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश के अनेक राज्यों में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है और आम जनता तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है।

क्‍या कहा उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने

उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि वर्ष 2014 से 2025 तक का कालखंड भारत के लिए परिवर्तनकारी सिद्ध हुआ है। इस दौरान देश ने बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल इंडिया, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और आर्थिक सुधारों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने इसे “नए भारत का निर्माण” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व न केवल देश को आंतरिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर भी गौरवपूर्ण स्थान दिला रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.