नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और खड़गे पर जोरदार हमला बोला है।

मंत्री सारंग ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। यह केवल राष्ट्रपति मुर्मू का नहीं, बल्कि पूरे देश और आदिवासी समाज का अपमान है।”

उन्होंने कहा कि खड़गे का बयान कांग्रेस की पुरानी मानसिकता को दर्शाता है जो केवल नेहरू परिवार की चमचागिरी में लगी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चाहती है कि केवल नेहरू परिवार का ही व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर बैठ सके।

“आदिवासी परिवार की एक महिला जब देश की राष्ट्रपति बनीं, तो कांग्रेस को यह मंजूर नहीं। यह उनकी आदिवासी और दलित विरोधी नीति को उजागर करता है।” — विश्वास सारंग

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से दलितों और आदिवासियों को दबाने की राजनीति करती आई है, और यह बयान उसी मानसिकता की उपज है। मंत्री ने मांग की कि कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे को तुरंत अध्यक्ष पद से हटाना चाहिए, और खुद खड़गे को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.