बार्सिलोना, स्पेन | 18 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा के तीसरे दिन बार्सिलोना में निवेश और तकनीकी सहयोग की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संपन्न हुईं। इस दिन को मध्यप्रदेश की वैश्विक क्षमताओं के प्रदर्शन और निवेश आकर्षण के लिहाज़ से बेहद निर्णायक माना जा रहा है।

मर्कारबेना लॉजिस्टिक्स हब का भ्रमण

दिन की शुरुआत बार्सिलोना के प्रमुख समुद्री एवं लॉजिस्टिक्स केंद्र ‘मर्कारबेना’ के दौरे से हुई। यह केंद्र यूरोप के सबसे बड़े आपूर्ति श्रृंखला हब्स में से एक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लॉजिस्टिक्स सेक्टर में मध्यप्रदेश की संभावनाओं को समझा और यूरोपीय मॉडल से सीखने का अवसर प्राप्त किया।

‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ फोरम का आयोजन

इसके बाद ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ थीम पर आधारित बार्सिलोना बिजनेस फोरम का आयोजन हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पेनिश उद्योग जगत, कॉरपोरेट समूहों और संस्थागत निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की निवेश क्षमताओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।
फोरम में प्रदेश की औद्योगिक नीतियाँ, प्राथमिक सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और ग्लोबल पार्टनरशिप मॉडल पर विशेष चर्चा की गई।

वन-टू-वन निवेश संवाद

फोरम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न उद्योगपतियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और संभावित निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से वन-टू-वन बैठकें कीं। इन बैठकों का उद्देश्य निवेश की संभावनाओं को ठोस प्रस्तावों में बदलना रहा।

स्मार्ट सिटी और नवाचार केंद्रों का भ्रमण

दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने बार्सिलोना के स्मार्ट सिटी और नवाचार केंद्रों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने
शहरी प्रबंधन, हरित प्रौद्योगिकी, डेटा-ड्रिवन मॉडल और स्टार्टअप सहयोग से संबंधित संरचनाओं का अवलोकन किया यह भ्रमण मध्यप्रदेश के स्मार्ट सिटी मॉडल के लिए संभावित तकनीकी साझेदारियों की पहचान के उद्देश्य से हुआ।

होटल इंटरकॉन्टिनेंटल में व्यापारिक बैठकें

शाम को होटल इंटरकॉन्टिनेंटल में मुख्यमंत्री की कुछ और महत्वपूर्ण व्यापारिक बैठकों का आयोजन हुआ।

‘प्रवासी एवं फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश’ समारोह में संवाद

दिन का समापन ‘प्रवासी एवं फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश’ समारोह के साथ हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूरोप में बसे प्रवासी भारतीयों, व्यवसायियों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने प्रवासी समुदाय की राज्य के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित किया और उन्हें मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आमंत्रण दिया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.