पब्लिक फर्स्ट। पवई/पन्ना। रोहिणी प्रसाद उपाध्याय।

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे राष्ट्रीय अभियान ‘वृक्ष मां के नाम’ के अंतर्गत पवई वन मंडल द्वारा आज एक प्रेरणादायक पहल की गई। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम श्री विद्यासागर गौ सेवा एवं संवर्धन समिति, गौ सदन परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें आधा सैकड़ा वृक्षों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर माननीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश, पवई की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन दक्षिण पन्ना वनमंडल अधिकारी अनुपम शर्मा के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पवई नितेश पटेल के मार्गदर्शन में किया गया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी नितेश पटेल ने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में कहा:

“जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे की हर जरूरत को पूरा करती है, उसी प्रकार प्रकृति भी हमें जीवन देती है। ‘वृक्ष मां के नाम’ अभियान इसी भावना को समर्पित है – हमें प्रकृति को माँ समझते हुए उसका संरक्षण करना चाहिए।”

कार्यक्रम के समापन पर गौ सेवा समिति अध्यक्ष नितिन जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

पर्यावरण की ओर एक कदम – वृक्ष, जीवन और भविष्य के लिए

यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराती है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.