पब्लिक फर्स्ट। रायसेन। संजीव ठाकुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किश्त का वितरण किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रायसेन जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुआ, जहां सैंकड़ों किसान, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
रायसेन में दिखा उत्साह, किसानों की बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से आए किसानों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को बड़े स्क्रीन पर देखा और तालियों से स्वागत किया। किसानों ने योजना से मिली मदद के अनुभव साझा किए और सरकार के प्रति आभार जताया।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जनपद अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा, एसडीएम मुकेश सिंह, कृषि विभाग के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को किया संबोधित
प्रधानमंत्री ने कहा, “किसान भारत की रीढ़ हैं। जब किसान मजबूत होंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा।” उन्होंने जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और महिला किसानों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया।
प्रशासन की चुस्त व्यवस्था
डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम ने कार्यक्रम संचालन, किसानों की सुविधा, जलपान और लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की।
योजना की पृष्ठभूमि
PM-KISAN योजना के तहत पात्र किसानों को ₹6,000 सालाना सहायता तीन किश्तों में दी जाती है। अब तक करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
