पब्लिक फर्स्ट । नेमावर/ देवास । अनिल उपाध्याय।

HIGHLIGHT :

  • नेमावर में शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला
  • 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
  • ₹50,000 नकद बरामद
  • मुख्य आरोपी महिलाएं फरार, तलाश जारी
  • संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ मामला
  • पुलिस को मिल सकती हैं और भी ठगी के मामलों की जानकारी

देवास जिले के नेमावर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस रैकेट के तीन पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह की दो महिला सदस्य – जिनमें मुख्य ‘लुटेरी दुल्हन’ भी शामिल है – अब भी फरार हैं।

क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब शादी के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। एक पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नेमावर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि गिरोह ने एक महिला से उसकी शादी तय करवाई और उससे ₹1.95 लाख वसूले। विवाह की रस्में पूरी कर दी गईं, लेकिन कुछ ही समय बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई।

थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है जो शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर ठगी करता है। गिरफ्तार आरोपियों में रामभरोस (राधाकृष्ण कॉलोनी, इंदौर), अनुप मीणा (रीठबाड़ा, सीहोर) और जसवंत मेहारा (सन्यासा, हरदा) शामिल हैं। इनसे ₹50,000 नकद भी बरामद हुए हैं।

गिरोह की दो महिला सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इनमें मुख्य आरोपी ‘लुटेरी दुल्हन’ भी शामिल है।

एसडीओपी आदित्य तिवारी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में भी इस गिरोह की संलिप्तता सामने आ सकती है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.