मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रायसेन जिले के तामोट औद्योगिक क्षेत्र में कुल 1,132 करोड़ रुपये के निवेश और विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण कर रहे हैं। इस आयोजन से क्षेत्र के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के हजारों अवसर खुलेंगे।
566 करोड़ का औद्योगिक निवेश
मुख्यमंत्री ने 566 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ी 14 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन, लोकार्पण और आशय पत्र वितरण किया। इन इकाइयों में 1,781 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
6 नई यूनिट्स – 300 करोड़ का निवेश, 970 रोजगार (प्लास्टिक पार्क समेत)
6 इकाइयों का लोकार्पण – 116 करोड़ का निवेश, 211 रोजगार
इसके अलावा, अन्य इकाइयों में भी करोड़ों के निवेश से उद्योगों का विस्तार किया जाएगा।
निवेशकों के साथ संवाद
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उद्यमियों और निवेशकों के साथ संवाद करेंगे, उन्हें राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों और औद्योगिक रणनीति की जानकारी देंगे। भूमि आवंटन के आशय पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
416 करोड़ के विकास कार्य
औद्योगिक निवेश के साथ-साथ 416 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें सड़क, बिजली, जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शामिल हैं।
क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात
यह आयोजन तामोट औद्योगिक क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ रायसेन जिले के युवाओं के लिए उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर लाएगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक पार्क और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण करेंगे तथा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
publicfirstnews.com
