मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी मंगलवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकाल के दर्शन किए और नंदीहाल में बैठकर विधिवत शिव आराधना की। मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने पूजन-अर्चन संपन्न कराया।

दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से सुनील शेट्टी का दुपट्टा उड़ाकर और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया।

मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके लिए परिवार का साथ और स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विशेष रूप से अपने बेटे आहान शेट्टी और बेटी अथिया शेट्टी की आगामी फिल्म परियोजनाओं की सफलता के लिए बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी फिल्म निर्माण और लेखन से जुड़ी भूमिका में है, इसलिए उसके काम को लोगों का प्यार और सराहना मिले, यही उनकी कामना है।

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता से कई परिवारों की रोज़ी-रोटी जुड़ी होती है, इसलिए वे पूरी फिल्म इंडस्ट्री के हित में भी प्रार्थना करते हैं। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और देश की समृद्धि की कामना करते हुए अपने संदेश का समापन “जय श्री महाकाल” के जयघोष के साथ किया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link