माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, सभी राज्यों के डीजीपी तथा एसीएस होम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि संभावना है कि 31 मार्च से पहले यह अंतिम बैठक हो, जिसमें आंतरिक सुरक्षा, नक्सल उन्मूलन और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा होगी।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि कल माननीय अमित शाह जी “बस्तर पंडुम” कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की संस्कृति, परंपरा और संवर्धन का उत्सव है।
यह आयोजन बस्तर की जनजातीय पहचान, लोककला और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
