बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का समापन समारोह 9 फरवरी 2026 को भव्य और ऐतिहासिक रूप में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे।

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ ध्येय वाक्य के साथ आयोजित बस्तर पंडुम, बस्तर की माटी की खुशबू, लोक परंपराओं और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

लालबाग मैदान, जगदलपुर में होगा आयोजन

समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से लालबाग मैदान, जगदलपुर में किया जाएगा, जहां जनजातीय कला, लोकसंस्कृति और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इसके अलावा राज्य मंत्रिपरिषद के कई वरिष्ठ सदस्य —
संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल,
वन मंत्री श्री केदार कश्यप,
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम,
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी,
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा,
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल,
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन,
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव,
कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब,
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल,
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े
भी उपस्थित रहेंगे।

बस्तर पंडुम समापन समारोह में सांसद द्वय श्री महेश कश्यप एवं श्री भोजराज नाग,
विधायकगण श्री किरण सिंहदेव, सुश्री लता उसेंडी, श्री विनायक गोयल, श्री नीलकंठ टेकाम, श्री विक्रम उसेंडी, श्री आशाराम नेताम, श्री चैतराम अटामी, श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, श्री लखेश्वर बघेल, श्री विक्रम मंडावी,
साथ ही महापौर श्री संजय पांडे एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस्तर पंडुम का यह समापन समारोह जनजातीय संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के अद्भुत संगम का सजीव उदाहरण बनेगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply