छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आयोजित कोरिया महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 105 पात्र महिला हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार लाना है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व-रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में 6 आजीविका दीदियों को “पिंक ई-रिक्शा – ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस” तथा 14 स्वच्छता दीदियों को गार्बेज रिक्शा वितरित किए। इन पहलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जा रहा है।
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को मजबूत किया जा सके।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
