Disclaimer
यह प्रस्तुति धार्मिक ग्रंथों की वैचारिक समीक्षा है। इसका उद्देश्य किसी भी आस्था या समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं है।

डिस्क्लेमर:
इस लेख में प्रयुक्त चित्र AI एवं Google स्रोतों से लिए गए हैं, जिनका उद्देश्य विषय को सरल और समझने योग्य बनाना है।

  • अवतार का इंतज़ार या कालभैरव का विवेक ?

क्या हम अवतार के इंतजार में अपनी वास्तविक शक्ति को भूल चुके हैं? क्या यह केवल एक दैवीय लीला है या हमें मानसिक रूप से निष्क्रिय बनाने का एक गहरा षड्यंत्र?

  • अवतारवाद का सिद्धांत: संरक्षण या प्रतीक्षा का जाल ?

भगवद्गीता के चौथे अध्याय के ये दो श्लोक हर हिंदू की जुबान पर हैं:

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत । अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥७॥
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् । धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥८॥

अर्थ: हे भारत (अर्जुन)! जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब मैं अपने स्वरूप को प्रकट करता हूँ। साधुओं की रक्षा के लिए, दुष्कर्मियों के विनाश के लिए और धर्म की पुनः स्थापना के लिए मैं प्रत्येक युग में अवतरित होता हूँ।

लेकिन यहाँ बुनियादी सवाल यह है कि धर्म और सत्य क्या है?

  • यदि भगवान विष्णु सर्वव्यापी और रक्षक हैं, तो धर्म की हानि करने का साहस और शक्ति आखिर आती कहाँ से है?
  • ⁠किसने अधर्म को यह अधिकार दिया?
  • ⁠और सबसे बड़ी बात—जब अत्याचार हो, तो क्या हमें केवल हाथ पर हाथ धरकर ‘अवतार’ का इंतजार करना होगा ?
  • जब धर्म की हानि होगी तभी मैं आऊँगा।
  • तो क्या अधर्म की वृद्धि अवतार की शर्त है?

यदि ऐसा है तो मनोवैज्ञानिक परिणाम क्या होगा?
• समाज प्रतीक्षा करेगा
• सहन करेगा
• और सोचेगा “अभी अंतिम समय नहीं आया”

  • अपराध विष्णु जी के पार्षदों का लेकिन अत्याचार निर्दोष जनता पर ??

गौर किजिये – विष्णु जी के अवतार कथाओं के अनुसार, धर्म की हानि करने वाले अक्सर बाहरी नहीं, बल्कि सिस्टम का ही हिस्सा होते है !?

  • जय और विजय, जो विष्णु के द्वारपाल थे, उन्हें मुनियों ने श्राप दिया। वे ही तीन जन्मों तक आम जनता पर आतंक फैलाने आए:
  • सतयुग: हिरण्याक्ष–हिरण्यकशिपु
    • त्रेता: रावण–कुंभकर्ण
    • द्वापर: शिशुपाल–दंतवक्र

सवाल यह है कि गलती विष्णु जी के द्वारपाल / ‘गेटकीपरों’ की थी, लेकिन उसका दंड उन करोड़ों निर्दोष मनुष्यों ने क्यों सहा जिनका इस श्राप-लीला से कोई लेना-देना नहीं था?

  • क्या अवतार लेने के लिए ‘अधर्म और कष्ट’ की सामग्री का इकट्ठा होना अनिवार्य है? और क्या विष्णु जी उस कष्ट के बढ़ने का इंतजार करते हैं?

यदि इन कथाओं को लिपिबद्ध करने वाले ब्रह्मा जी के ही मानस पुत्र हैं, तो क्या हमें यह संदेश नहीं दे रहे कि “तुम चाहे कितना भी लड़ लो, तुम इन असुरों को नहीं हरा सकते क्योंकि इनका अंत तो केवल मैं (विष्णु) ही करूँगा।” यह सोच आम हिन्दू को पंगु और बेबस क्या नही बना रही है।

  • शिव मार्ग: तत्काल न्याय और कालभैरव का विवेक

इसके विपरीत, एक दूसरा पक्ष भी है। जिस पूर्ण सत्य रूपी प्रकाश स्तंभ को ब्रह्मा और विष्णु भी नहीं जान पाए थे, वहाँ न्याय की गति भिन्न थी।

अग्निलिंग — जहाँ ब्रह्मा और विष्णु असफल रहे

अग्निलिंग कथा:
• ब्रह्मा ऊपर गए — अंत नहीं मिला
• विष्णु नीचे गए — आरंभ नहीं मिला

परम सत्य का प्रकाश स्तंभ — अनंत।

तो प्रश्न यह है:

जिस पूर्ण सत्य को ब्रह्मा और विष्णु नहीं जान पाए,
उनकी अवतार-आधारित युग-व्यवस्था को हम अंतिम सत्य कैसे मान लें?

  • जब ब्रह्मा जी ने अहंकारवश असत्य बोला, तो शिव ने किसी ‘युग परिवर्तन’ का इंतजार नहीं किया।
  • उन्होंने तत्काल ब्रह्मा के अहंकारी सर को काट दिया। यहाँ “पुकारो और इंतजार करो” वाला भाव नहीं था।
  • जरा सोचिए, सनातन धर्म हमें स्वतंत्रता देता है कि हम अपना आदर्श किसे चुनें। जिस पूर्ण सत्य को ब्रह्मा-विष्णु नहीं जान सके, उनके द्वारा रचित कथाएँ ‘पूर्ण सत्य’ कैसे हो सकती हैं?
  • ⁠हमने प्रकाश स्तंभ रूपी ज्योति (अग्नि तत्व) पर जल अर्पित करना शुरू कर दिया—शक्ति की जगह हमें आडंबरों में उलझा दिये गया । यह विधियां हमें किसने बताई? क्या उन ब्रह्माजी द्वारा रचित ग्रंथों ने जो स्वयं पूर्ण सत्य से अपरिचित थे?

हैरानी की बात यह है कि शिव की आज्ञा का पालन करने वाले कालभैरव को, जिन्होंने सत्य की रक्षा के लिए ब्रह्मा का शीश काटा, इन्हीं कथाओं ने ‘ब्रह्म हत्या’ का दोषी बता दिया और उन्हें काशी तक भटकते हुए दिखाया। क्या सत्य का रक्षक पापी हो सकता है?

  • अवतारवाद और समाज का विभाजन

आज हम वर्ण, जाति, अमीर-गरीब में बंटकर लड़ रहे हैं, जिसका आधार ये अवतारवादी कथाएँ ही हैं। अवतार हमेशा राजा होगा, लिखने वाले कोई और होंगे, और जनता का काम सिर्फ आज्ञा पालन और अगले अवतार की प्रतीक्षा करना होगा।

बुद्ध अवतार का प्रश्न

यदि बुद्ध को विष्णु का नवम अवतार माना जाता है,
तो वैष्णव और बौद्ध परंपराओं में मतभेद क्यों हुए?

यदि सत्य एक है,
तो विभिन्न अवतारों के अनुयायियों में द्वंद क्यों?

क्या आज जो द्वंद हम नीलवर्ण विष्णुजी के नौवें अवतार (बुद्ध) और राम-कृष्ण के अनुयायियों के बीच देखते हैं, वह इसी भ्रम का हिस्सा है।

  • यदि सत्य एक है, तो अलग-अलग अवतार क्यों और उनके नाम पर ये टकराव क्यों?

भविष्यपुराण का रहस्यमयी सत्य: कलि और अब्राहमिक पंथ

भविष्यपुराण के प्रतिसर्ग पर्व में एक ऐसा तथ्य है जो सनातन समाज की आंखें खोल देने वाला है।

यहाँ विष्णु जी स्वयं ‘कलि’ दानव को स्थान देते हैं ( क्यों ? ) ..और उसका प्रभाव बढ़ाने के लिए आदम और हव्यवती को आशीर्वाद देते हैं।

भविष्यपुराणम् (प्रतिसर्गपर्व):

बहुरूपमहं कृत्वा तवेच्छां पूरयाम्यहम् ।
आदमो नाम पुरुषः पत्नी हव्यवती तथा ॥

हिंदी अर्थ: “मैं अनेक रूप धारण कर तुम्हारी इच्छाओं की पूर्ति करूँगा। आदम नामक पुरुष और उसकी पत्नी हव्यवती होंगे (जो विष्णु कर्दम से उत्पन्न होंगे)…”

यहाँ प्रश्न उठता है:
• “बहुरूप” का संकेत क्या है?

  • ये किनके रुप है ?

इन्हीं आदम और हव्यवती (हव्वा) के वंशज आज अब्राहमिक पंथों (ईसाई-इस्लाम) के रूप में हमारे सामने हैं।

वर्षों से सनातन समाज का इनके साथ जो धर्मांतरण और संघर्ष का इतिहास रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है।

तो क्या हम अर्ध-सत्य जानने वाले देवों को ही पूर्ण सत्य मान रहे है ?

क्या कथा को शाब्दिक पढ़कर हम प्रतीक्षा में फँस रहे हैं?

तो क्या हम इसे भी विष्णु जी की ‘लीला’ समझकर बैठे रहें?

कल्कि अवतार के आने तक हमारी और आपकी कितनी संख्या बचेगी?

निष्कर्ष: सशक्त बनें, भ्रमित नहीं

अर्ध-सत्य को ही ‘सत्य ‘ मान लेना सनातन समाज के लिए सबसे बड़ा भ्रम है।

अवतारवादी कथाएँ हमें युद्ध टालना , समझौता करना , शांतिदूत भेजना ( अंगद / श्री कृष्ण) और अंततः विनाश के कगार पर पहुँचकर लड़ना सिखाती हैं। लेकिन उसके पहले जो अत्याचार है – वो सहो ??

  • जीतने पर बचेगा ही क्या ?
  • ⁠और क्या बिना सशक्त बने – विष्णु जी के अवतार ( कल्कि ) के इंतजार में बैठे रहे ?
  • ⁠ये सोचकर जो दूसरे हिन्दुओं के साथ हो रहा है वो हमारे साथ नही होगा ?
  • ⁠सरकार और अवतार के भरोसे..??

लेकिन जरा सोचिये :

  • पाकिस्तान ले लिया गया, हम देखते रहे।
  • बांग्लादेश में कत्लेआम हुआ, हम चुप रहे।
  • कश्मीर में अत्याचार और बलात्कार सहा गया, हम ‘सरकार’ और ‘अवतार’ के भरोसे बैठे रहे।
    हिंदू समाज आज इसलिए एकजुट नहीं हो पाता क्योंकि वह सोचता है कि “अभी वह अंतिम समय नहीं आया है।”

शिव और शक्ति को पहचानें। कालभैरव का विवेक जाग्रत करें। शिव हमें असत्य और अहंकार को न सहने की शिक्षा देते हैं। यहाँ आपसे अराजक होने की नहीं, बल्कि सशक्त होने की अपील की जा रही है। आप अपना कार्य करें, धन कमाएं, लेकिन यह न भूलें कि आपके अपने लोग एक-एक कर कम होते जा रहे हैं।


अब और नहीं! ‘लीला’ के नाम पर निष्क्रियता का त्याग करें। सशक्त बनें । शारीरिक और मानसिक । अन्याय और अत्याचार सहन ना करें और अपना आदर्श शिव शक्ति स्वरुप – कालभैरव को बनाये । ये कोई तांत्रिक देवता नहीं आपके भीतर का ही विवेक और शक्ति है ।

Disclaimer:

यह सामग्री धार्मिक ग्रंथों और कथाओं की दार्शनिक एवं वैचारिक व्याख्या है। इसका उद्देश्य किसी भी देवी-देवता, आस्था, संप्रदाय या समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं है। प्रस्तुत विचार विश्लेषणात्मक एवं चिंतन हेतु हैं, न कि किसी प्रकार की वैमनस्यता या अपमान को बढ़ावा देने के लिए।

सत्य ही शिव है, और शिव ही न्याय है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply