छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान ‘सुशासन तिहार’ के तहत आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपेड, रायपुर से रवाना हुए और इस अभियान के जरिए प्रदेशभर में आम जनता से सीधे संवाद करेंगे।

जनता से सीधा संवाद, योजनाओं का फीडबैक लेंगे CM

सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न जिलों का दौरा कर नागरिकों से रूबरू होंगे। इस दौरान वे सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का फीडबैक लेंगे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देंगे।

1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान

राज्य में 1 मई से शुरू हुआ यह अभियान 10 जून तक जारी रहेगा। इस अवधि में मुख्यमंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे और आमजन की समस्याओं को सुनेंगे।

जशपुर के चंदागढ़ में औचक निरीक्षण

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में उतरा। मुख्यमंत्री के अचानक आगमन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया और उन्होंने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी मौजूद रहे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.