मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में औद्योगिक विकास की प्रगति को स्वर्णिम दौर करार दिया है, वहीं दूसरी ओर औद्योगिक नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी विशेष बल दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, निवेश आकर्षण और व्यापार-व्यवसाय को सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसके तहत औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (CCIP) के माध्यम से विशेष प्रोत्साहन और रियायतें प्रदान की जा रही हैं, जिससे निवेश को बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार सृजन के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। यह नीति राज्य को निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाती है और औद्योगिक माहौल में सुधार लाने में मदद करती है।

सीएम ने बताया कि इन नीतियों के चलते प्रदेश में औद्योगिक विस्तार और अवसंरचनात्मक विकास में तेजी आई है, जिससे क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं और रोजगार के अवसर दोनों ही बढ़ रहे हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply