मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करते हुए आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बढ़ाने के लिए सतत प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की भूमिका की सराहना करते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यप्रणाली पर जोर दिया।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
