मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कल्पना नगर इलाके में एक अवैध मदरसे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग के निर्देश पर की गई।

दरअसल, कल्पना नगर के रहवासियों ने मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन कार्यक्रम में इस अवैध मदरसे को लेकर शिकायत की थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि इलाके में बिना अनुमति के मदरसा संचालित किया जा रहा है, जिससे नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
शिकायत मिलते ही मंत्री विश्वास सारंग ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसे के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मंत्री विश्वास सारंग ने स्पष्ट कहा है कि भोपाल में कहीं भी अवैध निर्माण या अवैध संस्थानों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों के खिलाफ चलने वाली किसी भी गतिविधि पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी संस्थान तय नियमों और कानून के तहत ही संचालित हों। फिलहाल प्रशासन इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है और अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply