मध्यप्रदेश सरकार ने गरीबों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले निजी अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की है। जबलपुर के लाइफ मेडिसिटी अस्पताल और ग्वालियर के ब्राह्मणी अस्पताल को योजना से निलंबित कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, इन अस्पतालों पर पहले भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे और उन पर लाखों रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया था। इसके बावजूद कथित गड़बड़ियों के चलते सरकार ने इन अस्पतालों पर अब कड़ा कदम उठाया है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि गरीबों के इलाज की योजना में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गैस आपूर्ति पर मुख्यमंत्री का भरोसा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह निर्बाध रहेगी। उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर सभी प्रबंध किए गए हैं और नागरिकों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
लाडली बहना योजना का लाभ सीधे खातों में
आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर के घाटीगांव स्थित शबरी माता आश्रम से लाडली बहना योजना की राशि 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। इस पहल से प्रदेश की महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जाएगी।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
