मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज देश के प्रखर पत्रकार, कवि और राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश जी की 100वीं जयंती पर्व पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।सीएम ने कुलिश जी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता को सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे जनचेतना और लोकतंत्र की सशक्त आवाज बनाया। उन्होंने बताया कि कुलिश जी के पत्रकारिता के उच्च आदर्श जैसे ‘पाठक ही सर्वोपरि’ और ‘य एषु सुप्तेषु जागर्ति’ आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और समाज में दिशा निर्धारित करने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी, उनके परिवार और समूह के सभी पत्रकारों को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कुलिश जी की विचारधारा और सिद्धांत आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं, जब समाज को निष्पक्ष और सच्ची पत्रकारिता की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि ऐसे महान व्यक्तित्व का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है, जिन्होंने अपने सिद्धांतों और मूल्यों के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत के कई प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे और कुलिश जी के योगदान को याद किया गया।
PUBLICIFRSTNEWS.COM
