विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में ओडिशा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल की प्रेरणा से इस प्रकार के आयोजन देश की ‘अनेकता में एकता’ की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह आयोजन देश की सांस्कृतिक एकता और विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों की परंपराएं, कला और संस्कृति का समागम देखने को मिला।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
