राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 42, राजू नगर में रहने वाले बुजुर्ग और विकलांग व्यक्ति पिछले 5 महीनों से अपनी पेंशन पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। निगम और बैंक के बीच लगातार जिम्मेदारी का उछाल, इन जरूरतमंदों की जिंदगी कठिन बना रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार निगम कार्यालय जाने के बावजूद उन्हें कोई समाधान नहीं मिला। निगम अधिकारी कहते हैं कि बैंक जाओ, वहीं बैंक वाले निगम की ओर इशारा करते हैं। इस उलझन के कारण कई बुजुर्ग और विकलांग दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए तरस रहे हैं।

एक बुजुर्ग ने बताया, “5 महीने हो गए, हमारी पेंशन नहीं मिली। दवाइयां तक नहीं खरीद पा रहे। हम बहुत परेशान हैं।”
दूसरे विकलांग व्यक्ति ने कहा, “हमारे पास कोई सहारा नहीं है। निगम और बैंक के बीच यह टालमटोल कब तक चलेगा?”

तहसीलदार और निगम अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, पेंशन में कागजी कार्रवाई की देरी और बैंक लिंकिंग संबंधी समस्याएँ मुख्य कारण हैं।

PUBLICIFRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link