जांजगीर-चांपा की बेटी पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास से मुलाकात कर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

अमिता आगामी 9 अप्रैल को विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना हो रही हैं। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।

अमिता इससे पहले वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माउंट किलिमंजारो फतह कर देश और प्रदेश का मान बढ़ा चुकी हैं। उनका आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण प्रदेश की हर बेटी के लिए प्रेरणा है।

प्रदेशवासियों की ओर से अमिता को उनके साहसिक अभियान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। उनका यह प्रयास देश का मान और ऊंचा करेगा और यह साबित करता है कि हमारी बेटियां हर चुनौती को पार कर नई ऊंचाइयों को छूने का हौसला रखती हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply