मध्यप्रदेश के भिंड जिले में 28 मार्च की रात करीब 8:00–9:00 बजे दो परिवारों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी और रोड सरिया का प्रयोग कर चार लोगों को गंभीर चोटें आईं।
घायलों को तत्काल भिंड जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने श्रीपाल वंशी और छोटे पूर्वंशी को गंभीर हालत में ग्वालियर के संभागीय अस्पताल रेफर किया।

दुर्भाग्यवश, श्रीपाल वंशी की 4 अप्रैल की रात 12:00 बजे ग्वालियर में मृत्यु हो गई। अन्य घायलों की हालत नाजुक है, जिसमें एक सदस्य कोमा में है और दो अन्य गंभीर चोटों से जूझ रहे हैं।

घटना के बाद, पुलिस पर घायलों के साथ उचित सहायता न देने का आरोप लगाया गया है। मृतक परिवार ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई और रोड जाम की चेतावनी दी है।

पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस थाना अटेर ने आरोपियों के नाम पंजीकृत किए हैं, लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि मौके पर कार्रवाई में देरी और लापरवाही हुई। प्रशासन ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है।

स्थिति अभी भी गंभीर:
स्थानीय लोग और परिवारजन सड़क जाम की चेतावनी दे चुके हैं। प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply