हमीरपुर जिले में आवारा सांडों का आतंक देखने को मिला, जहां सड़कों पर उनका खौफनाक तांडव लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया
आपस में भिड़े सांड, मची अफरा-तफरी
घटना काजीपुरा इलाके की है, जहां दो आवारा सांड अचानक आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
बेकाबू सांड बस से टकराया
इसी दौरान एक सांड बेकाबू होकर रोडवेज बस से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
यह पूरा मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा इलाके का बताया जा रहा है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
