छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रुद्री नहर में नहाने के दौरान एक नाबालिग युवक तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नहाने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश से आए करीब 10 युवक वन औषधि बेचने के लिए धमतरी पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह सभी युवक एक ऑटो में सवार होकर रुद्री नहर पहुंचे। गर्मी से राहत पाने के लिए सभी युवक नहर में नहाने उतर गए।
इसी दौरान एक नाबालिग युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं और युवक देखते ही देखते लापता हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
नहर में लापता युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को उतारा गया है, जो लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस हादसे के बाद साथ आए युवकों और परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सभी की नजरें अब रेस्क्यू टीम पर टिकी हैं, जो युवक को खोजने में जुटी है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
