जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत पुलिस ने दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सट्टा पर्चियां और नगदी सहित कुल ₹1,13,500 की रकम जब्त की गई है।

पहली कार्रवाई विंध्यवासिनी वार्ड में की गई, जहां एक महिला को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।

दूसरी कार्रवाई रामबाग सब्जी मार्केट में हुई, जहां एक आरोपी जुआ संचालित करते हुए गिरफ्तार किया गया।

वहीं तीसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई आमातालाब रोड स्थित इनडोर स्टेडियम के पास की गई, जहां एक युवक को मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा। आरोपी के पास से महंगा मोबाइल फोन और नगदी बरामद हुई है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply