त्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से अवैध सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है।
डोंगरगढ़ पुलिस ने अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिखने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सैय्यद आसिफ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को सिंघोला तालाब के पास खैरागढ़ रोड पर सट्टा लिखते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 3 सट्टा-पट्टी, एक डॉट पेन, नगद 850 रुपये और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 10,850 रुपये आंकी गई है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी सुमन जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा, आरक्षक राम खिलावन, अशोक यादव और मिथिलेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
