विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में सामने आई पेयजल समस्या को लेकर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली और तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में पेयजल संकट की खबर सामने आते ही मुख्यमंत्री सक्रिय हो गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्र में तत्काल हैंडपंप स्थापित किया जाए और तब तक के लिए वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें और समस्या के समाधान में तेजी लाएं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply