रेप केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप, मोहल्ले वालों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के छोटी बाजार इलाके के रहवासियों ने एक तथाकथित ‘श्याम बाबा’ पर युवकों को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाबा एक युवती के जरिए इलाके के युवाओं को डराता था और फिर उनसे मोटी रकम वसूलने की कोशिश करता था। मामले से परेशान होकर शनिवार को बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी लंबे समय से इलाके में लोगों को धमकाकर डर का माहौल बना रहा था। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply