नीट परीक्षा 2026 के पेपर लीक होने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कल दिनांक 13 में 2026 को सभी जिला मुख्यालयों जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया लगातार तीसरे वर्ष नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होने से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में है किंतु केंद्र सरकार द्वारा इस एजेंसी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई नाही इसकी कार्यप्रणाली में सुधार हेतु कोई कदम उठाए हैं।

केंद्र सरकार के रवैया के कारण देश के लाखों छात्रों के परिश्रम पर न सिर्फ कुठाराघात हुआ है बल्कि परीक्षाओं से विश्वास उठ गया है। नीट 2026 परीक्षा के पेपर लीक होने के विरोध में कल दिनांक 13 मई 2026 को प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला मुख्यालयों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा एनटीए को भंग करने की मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply