दतिया जिले के जौहरिया गांव सहित आसपास के कई गांवों से यादव समाज के बड़ी संख्या में सम्मानित लोगों ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के भोपाल स्थित निवास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


डॉ. मिश्रा ने सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भाजपा की पट्टिका पहनाई और कहा कि प्रदेश में भाजपा की विकासवादी राजनीति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीi के नेतृत्व पर समाज का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।


भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से चेतराम यादव, पंजाब सिंह यादव, राजवीर यादव, सहाव सिंह यादव, संदीप यादव, नीरज यादव, अनीस यादव, रवि यादव, शिवकांत यादव, जितेंद्र यादव, अंकित यादव, अखलेश यादव, नीराज झाँ, विनय झाँ, मोनू माहव, पंकज झाँ तथा वनवास गांव के नितेश विश्वकर्मा शामिल रहे।


राजनीतिक जानकार इस घटनाक्रम को दतिया क्षेत्र में भाजपा के बढ़ते जनाधार और सामाजिक समीकरणों में अहम बदलाव के रूप में देख रहे हैं। विशेष रूप से यादव समाज के प्रभावशाली लोगों का भाजपा से जुड़ना आने वाले चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply