अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक, कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने सहभागिता की। यह महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अंतरराज्यीय समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को गति देने, राज्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और जनहित योजनाओं को मजबूती से लागू करने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने बैठक में मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विकास योजनाओं को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। वहीं, बस्तर में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक को बदलते बस्तर और मजबूत होते अंतरराज्यीय सहयोग का बड़ा संदेश माना जा रहा है।

बैठक के माध्यम से केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास, सुरक्षा और सुशासन को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply