पब्लिक फर्स्ट न्यूज़ । भोपाल।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से भोपाल में “लोकमाता अहिल्याबाई: राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना” ग्रंथ का विमोचन किया गया।
मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित इस ग्रंथ में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व और कृतित्व के विभिन्न आयामों पर आधारित 19 शोधपरक एवं प्रेरणादायी लेख संकलित किए गए हैं। पुस्तक में समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण, सुशासन और राष्ट्र सेवा जैसे विषयों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
ग्रंथ विमोचन कार्यक्रम भोपाल स्थित निवास पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल सहित ग्रंथ के संपादक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कहा गया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी सुशासन, सेवा और जनकल्याण का आदर्श है। उनके विचारों और कार्यों को समाज, विशेषकर युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस ग्रंथ का प्रकाशन किया गया है।
ग्रंथ में शामिल लेखों के माध्यम से अहिल्याबाई होल्कर के प्रशासनिक कौशल, सामाजिक दृष्टिकोण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को विस्तार से रेखांकित किया गया है। यह पुस्तक शोधार्थियों, विद्यार्थियों और इतिहास में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए भी उपयोगी मानी जा रही है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
