भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का दायित्व रहेगा। वहीं सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन बनाया गया है, जिन्हें बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है।
महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री संगठन और सतीश धोंड को प्रदेश सह महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, दशरथ को तेलंगाना, रविंद्र राजू को असम और त्रिपुरा, जबकि भीष्मभाई दलसानिया को बिहार में प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
झारखंड में पवन साई, हिमाचल प्रदेश में सिद्धार्थ, गुजरात में रत्नाकर, उत्तराखंड में फणीन्द्रनाथ शर्मा, दिल्ली-हरियाणा में पवन राणा, छत्तीसगढ़ में कर्मवीर और मध्य प्रदेश में चन्द्रशेखर को प्रदेश महामंत्री संगठन बनाया गया है।
इसके साथ ही ओडिशा में मानस मोहंती, पंजाब-चंडीगढ़ में मंत्री श्रीनिवासलु, उत्तर प्रदेश में धर्मपाल और पश्चिम बंगाल में अमिताभ चक्रवर्ती को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अभय गिरी को ब्रज क्षेत्र और अनंत नारायण मिश्र को भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र का संगठक नियुक्त किया गया है।
बीजेपी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
